बदायूं, जुलाई 24 -- Badaun News: बिल्सी, संवाददाता। उझानी से बिल्सी आने वाली मुख्य बिजली लाइन में बृहस्पतिवार सुबह आए बड़े फॉल्ट के कारण पूरे नगर और आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह करीब नौ बजे अचानक बिजली गुल होने से भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम बिल्सी से उझानी मार्ग पर फॉल्ट की तलाश में रवाना हुई। काफी देर तक लाइन की जांच के बाद सिरासोल गांव के पास मुख्य लाइन का क्रॉस आर्म क्षतिग्रस्त मिला, जिसके कारण आपूर्ति ठप हो गई थी। इसके बाद कर्मचारियों ने मौके पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया।लाइनमैन मंगली राम ने बताया कि क्षतिग्रस्त क्रॉस आर्म को बदला जा रहा है। साथ ही लाइन के आसपास फैली पेड़ों की डालियों की छंटाई भी की जा रही है, ताकि भविष्य में तारों से संपर...