बदायूं, अक्टूबर 12 -- Badaun News: महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव में तीसरे दिन रविवार को धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाजों और काली अखाड़े के साथ शोभायात्रा में अग्रसेन महाराज का गुणगान भी किया गया। देर शाम तक बाजार में जयकारे गूंजते रहे। शोभायात्रा रविवार शाम पांच बजे बाजारकलां मोहल्ला स्थित मैंमिया मंदिर से शुरू हुई। साहूकारा मोहल्ले के रास्ते मुख्य बाजार में शोभायात्रा के पहुंचने पर काली अखाड़े के कलाकारों ने मनमोहक प्रदर्शन किया। स्कूली बच्चों के बैड पर भजनों गूंज सुनाई दी। दो दर्जन से अधिक झांकियों में महाराजा अग्रसेन समेत देवी और देवताओं के स्वरूप में बच्चे थे। कछला रोड बाजार में भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने शोभायात्रा में शामिल लोगों समेत महिलाओं को जलपान कराया। उन्होंने सजातीय लोगों का स्वागत भी किया। यह भी पढ़ें- Pray...