बदायूं, अगस्त 8 -- Badaun News: उझानी, संवाददाता। कोतवाली के आवासीय परिसर की तीसरी मंजिल पर रात में सांड़ चढ़ गया। सुबह के समय जब आवास में रह रहे एक पुलिस कर्मी की पत्नी छत पर कपड़े सुखाने गई तो उन्होंने छत पर सांड़ के चढ़ने की खबर दी। कई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस वालों ने सांड़ को रोटी दिखाकर नीचे उतरने में सफलता पाई। पिछले साल भी सांड़ कोतवाली के आवासीय परिसर की छत पर चढ़ चुका है। छत पर चढ़े सांड़ को उतरवाने के लिए नगर पालिका के कर्मचारियों को भी बुलाया गया था, लेकिन कई घंटे की मशक्कत के बाद भी उन्हें कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद में एक पुलिस कर्मी ने हिम्मत जुटा कर रोटी दिखाकर सांड़ को धीरे-धीरे सीढ़ी के रास्ते नीचे उतारा। कोतवाली के क्राइम प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार ने बताया सांड़ को नीचे सुरक्षित उतार लिया गया है। दोबारा ऐसी घटना ...