बदायूं, जुलाई 31 -- Badaun News: उझानी। बदायूं से दोस्त के साथ उझानी घूमने आए युवक की ईस्कूटी में अचानक स्पार्किंग होने से आग लग गई। देखते देखते पूरी स्कूटी जल गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का भी प्रयास किया लेकिन असफल रहे। गुरुवार को शाम बजे के करीब बदायूं निवासी अभिषेक नाम का युवक अपने दोस्त के साथ ई स्कूटी से उझानी घूमने आया था। अभी अचानक आंबेडकर बाईपास पर स्पार्किंग से स्कूटी में आग लग गई। आग लगते ही दोनों युवक स्कूटी छोड़कर दूर हट गए और मदद के लिए लोगों को पुकारा लोगों ने स्कूटी में लगी आग को बुझाने का प्रयास भी किया लेकिन देखते-देखते पूरी स्कूटी जल गई। स्कूटी जलने से स्कूटी सवार युवक काफी देर तक मायूस होकर खड़ा रहा और कुछ देर बाद वापस बदायूं लौट गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...