Badaun News: ई रिक्शे की टक्कर से बाइक सवार घायल
बदायूं, नवम्बर 15 -- Badaun News: वजीरगंज।क्षेत्र के मीरपुर और बरौर के बीच ई रिक्शा और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल बाइक सवारी युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।वजीरगंज के मोहल्ला बनिया के रहने वाले राजू खान पुत्र रियासत खान गांव रिश्तेदारी में शादी की दावत देने गए थे। वहां से वह घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ई रिक्शा ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने की वजह से राजू खान घायल हो गए । जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.