बदायूं, अक्टूबर 29 -- Badaun News: उझानी। बरेली-मथुरा बाईपास पर संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल इंटर कॉलेज के सामने स्थित ई-रिक्शा शोरूम में नकब लगाकर चोर पांच बैटरियां और स्टेपनी चोरी कर ले गए। चोरों ने काउंटर का लॉक तोड़कर नकदी भी पार कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। बदायूं निवासी वेदप्रकाश गुप्ता का बाईपास पर शारदा इंटरप्राइजेज के नाम से ई-रिक्शा शोरूम है। बीती रात अज्ञात चोर छत के रास्ते शोरूम में घुस गए। शोरूम मालिक के मुताबिक, चोरों ने काउंटर का लॉक तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी कर ली। इसके अलावा पांच नए ई-रिक्शा की बैटरियां और दो रिक्शों की स्टेपनी खोलकर ले गए।घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पीड़ित ने अज्ञात च...