Badaun News: ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा घायल
बदायूं, जुलाई 30 -- Badaun News: उझानी। कश्यप पुलिया के पास ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा घायल हो गए। दोनों को उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बरेली के थाना भमोरा क्षेत्र के गांव देवकुला निवासी 35 वर्षीय अखिलेश अपनी 65 वर्षीय मां रज्जो देवी के साथ बाइक से कछला गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। नगर की कश्यप पुलिया के पास एक ई-रिक्शा ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Balrampur News: देवपुरा चौराहे पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.