बदायूं, अगस्त 14 -- Badaun News: बाइक और ई-रिक्शा की आमने-सामने भिड़ंत में सात वर्षीय बच्चा गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद पिता उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां सर्जरी वार्ड में इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने बाइक सवार को पकड़ लिया। बच्चों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसा अलापुर थाना क्षेत्र के इस्लामगंज के पास हुआ। उझानी कोतवाली क्षेत्र के सकरी जंगल गांव के रहने वाले धर्मेंद्र अपने सात वर्षीय बेटे मोहित के साथ ई-रिक्शा से सखानू से घर लौट रहे थे। धर्मेंद्र ने बताया कि वह थाना अलापुर क्षेत्र के रूपपुर स्थित अपनी ससुराल जाने के लिए निकले थे। यह भी पढ़ें- Balia News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत सखानूं में किसी व्यक्ति से 2500 रुपये लेने के बाद वह वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान इस्लामगंज के पास साम...