Badaun News: इस्लामियां के विजेता छात्र को सम्मानित किया
बदायूं, अक्टूबर 20 -- Badaun News: 70 वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले इस्लामियां इंटर कॉलेज के छात्र को कॉलेज परिसर में सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में छात्र उम्मीद बेग ने सब-जूनियर वर्ग की चक्का फेंक (बालक वर्ग) स्पर्धा में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। छात्र की इस उपलब्धि पर कॉलेज परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये उसे सम्मानित किया एवं उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूर्व मंत्री डॉ. यासीन उस्मानी, प्रधानाचार्य मंसूर हुसैन, शिक्षक अमरकांत लाल दास, फैजान अख्तर, अमन सैफी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.