Badaun News: इबादत के लिए घर लौटी मां, सुबह नानी और धेवते की मिली लाश
बदायूं, नवम्बर 15 -- Badaun News: मां ने कहा, नमाज पढ़कर अपने घर सो जाऊंगी। बेटी ने बहुत रोका, कहा आज यहीं रुक जाओ, लेकिन मां नहीं मानीं। उन्हें क्या पता था कि इबादत के लिए घर लौटने का उनका फैसला जिंदगी की आखिरी रात बन जाएगा। सुबह मां और सात साल के बेटे के खून से लथपथ शव देखकर बेटी की दुनिया उजड़ गई। हिना के जेहन में मां के साथ हुई आखिरी बातचीत बार-बार घूम रही है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात मां नियाज बानो उनके घर खाना खाने आई थीं। खाना खाने के बाद उन्होंने नमाज पढ़ने की बात कही तो हिना ने उन्हें रोक लिया। कहा कि आज यहीं रुक जाइए, घर मत जाइए। मां ने जवाब दिया कि नमाज पढ़कर अपने घर ही सो जाएंगी। उनके पीछे-पीछे बेटा अफनान भी नानी के घर चला गया। नियाज बानो ने उससे कहा कि तुम मोबाइल देखो, मैं नमाज पढ़ लूंगी। मां की यह बात अब हिना के लिए जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.