Badaun News: इनरव्हील क्लब ने लाइब्रेरी को भेंट की पुस्तकें
बदायूं, जुलाई 21 -- Badaun News: बदायूं। इनरव्हील क्लब बिसौली द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर का भ्रमण किया गया। क्लब अध्यक्ष भारती अग्रवाल ने स्कूल की लाइब्रेरी के लिये 300 पुस्तकें भेंट की। इस दौरान बच्चों को स्टेशनरी संग खाने पीने की सामग्री वितरित की गयी। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर अतिथियों का मन मोह लिया। विशेष प्रस्तुति देने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। डॉ.सुविधा माहेश्वरी ने बालिकाओं को हाइजीन के बारे में समझाया एवं सेनिटरी पेड वितरित किये। प्रतिभा अग्रवाल, मधु शर्मा, अर्चना वार्ष्णेय, नीरू अग्रवाल मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.