Badaun News: इकलौते बेटे को पिटता देख बचाने पहुंची मां, आरोपियों ने ली उसी की जान
बदायूं, अक्टूबर 6 -- Badaun News: बेटे राजेंद्र को कार सवारों से घिरा देख लज्जावती खुद को रोक नहीं सकीं। उसे बचाने के लिए वह आरोपियों के बीच पहुंच गईं, लेकिन इसी कोशिश में आरोप है कि उन्हें कार से कुचल दिया गया। परिवार में राजेंद्र इकलौता बेटा है और पत्नी तीन साल से मायके में रह रही है। बहन की शादी हो चुकी है। मां की मौत से राजेंद्र अकेला पड़ गया। राजेंद्र करीब दो साल पहले तक गुड़गांव में ऑटो चलवाकर परिवार का खर्च चलाता था। इसी दौरान गांव के ही एक युवक से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हुई थी। राजेंद्र का कहना है कि यह मजाक में हुई छोटी सी बात थी और दोनों के बीच कोई रंजिश नहीं थी। घटना के बाद पुलिस इस पुराने विवाद को भी जांच में शामिल कर रही है। राजेंद्र का कहना है कि गांव में छोटी-मोटी कहासुनी होती रहती थी, लेकिन कभी मामला इतना नहीं बढ़ा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.