Badaun News: आसमान में बादलों का डेरा, हल्की बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक
बदायूं, अक्टूबर 31 -- Badaun News: अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम ने करवट ले ली है। आसमान में छाए बादलों और हल्की बूंदाबांदी से ठंडक बढ़ गई है। अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम में आए बदलाव से लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। हल्की बारिश से गेहूं की बुवाई की तैयारी कर रहे किसानों को राहत मिली है, जबकि खेतों में कटी पड़ी धान की फसल के लिए बूंदाबांदी आफत बन गई है। गुरुवार शाम से ही आसमान में बादल छाने लगे थे। रात में हल्की बारिश हुई, जिससे न्यूनतम तापमान गिरकर 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शुक्रवार सुबह भी आसमान में बादलों का डेरा रहा। दिनभर अलग-अलग स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होती रही। इससे मौसम में ठंडक घुल गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। यह भी पढ़ें- Banda News: 12 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.