Badaun News: आवासीय विद्यालय में छात्रा से मारपीट का आरोप
बदायूं, अक्टूबर 20 -- Badaun News: दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के समरेर स्थित एक आवासीय विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में चोट लगने की शिकायत के बाद छात्रा के पिता उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।बॉडी: गांव पढ़ेली वझेड़ा निवासी पंचम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी अध्या सिंह कक्षा नौ की छात्रा है। आरोप है कि 15 अक्टूबर की शाम करीब साढ़े सात बजे उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसे चोटें आईं। इसके बाद पिता ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Badaun News: शिक्षिका ने छात्रा को पीटा, पुलिस को तहरीर दी समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.