बदायूं, जुलाई 21 -- Badaun News: बिल्सी। क्षेत्र के गांव गुधनी स्थित आर्य संस्कार शाला गुरुकुल में सात दिवसीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। पहले दिन अभिनय एवं नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। एकल अभिनय प्रतियोगिता में भावना आर्य ने प्रथम, आस्था आर्य ने द्वितीय तथा उर्वशी और अनन्या ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। युगल नृत्य प्रतियोगिता में अनन्या आर्य एवं भावना आर्य की जोड़ी प्रथम रही। द्वितीय स्थान आस्था एवं भावना ने प्राप्त किया, जबकि तृतीय स्थान बिंदु एवं उनकी साथी प्रतिभागी की जोड़ी को मिला। प्रतियोगिता की निर्णायक आचार्य तृप्ति आर्य ने कहा कि अभिनय और नृत्य जैसी गतिविधियों से बच्चों में आत्मविश्वास विकसित होता है। गुरुकुल के निर्देशक आचार्य संजीव रूप ने कहा कि प्रतियोगिताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास का प्रभावी माध्यम...