Badaun News: आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, दरोगा घायल
बदायूं, जुलाई 26 -- Badaun News: वांछित आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर दरोगा को घायल कर दिया गया। सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट, नोटिस फाड़ने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है। हजरतपुर थाना क्षेत्र के दियौचरी गांव में शनिवार को पुलिस पूर्व में दर्ज मारपीट के मामले में वांछित चल रहे आरोपियों से पूछताछ और नोटिस तामील कराने पहुंची थी। दरोगा नवरतन सिंह पुलिस टीम के साथ गांव में कार्रवाई कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान अजयपाल पुत्र मोहर सिंह, धर्मपाल पुत्र मोहर सिंह, अवनीश पुत्र धर्मपाल, रजनेश पुत्र धर्मपाल, हरपाल पुत्र मोहर सिंह, शिवनीश पुत्र धर्मपाल और बंटू पुत्र धर्मपाल एकजुट हो गए। सभी ने पुलिस टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.