Badaun News: आरोग्य मेला में पशुओं का फ्री उपचार
बदायूं, अक्टूबर 20 -- Badaun News: ग्राम पंचायत ढोरनपुर में राजकीय पशु चिकित्सालय के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का भव्य आयोजन किया गया। मेले का मुख्य उद्देश्य किसानों को पशुपालन के प्रति जागरूक कर सरकार की मंशानुरूप उनकी आय को दोगुना करना था। पशुचिकित्साधिकारी डॉ. दीप कुमार वार्ष्णेय ने 280 पशुओं का निःशुल्क उपचार किया। उन्होंने पशुपालकों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में राजकीय पशु चिकित्सालय बिसौली से आए उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र कुमार ने विभागीय योजनाओं पर प्रकाश डाला। पशु चिकित्सालय मुंडिया धुरेकी से आए डॉ. रविंदर कुमार ने पशुओं की शल्य चिकित्सा (सर्जरी) पर विस्तृत जानकारी दी और बकरों में पेशाब रुकने आदि समस्याओं के उपचार के बारे में बताया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: पशु आरोग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.