बदायूं, जुलाई 29 -- Badaun News: बिसौली। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव परौली के पास बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। बन्नी ढकपुरा निवासी 36 वर्षीय मुनीर पुत्र यादराम अपनी बेटी सविता, भाभी छाया पत्नी मैदान सिंह यादव तथा दो माह की भतीजी गुड़िया को दवा दिलाने के लिए बिसौली आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक परौली गांव के पास पहुंची तभी सामने से बाइक सवान ने टक्कर मार दी। हादसे में मुनीर, सविता और छाया घायल हो गये। राहगीरों ने दूसरी बाइक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। यह भी पढ़ें- Badaun News: हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत, पिता-पुत्री गंभीर मुनीर की हालत नाजुक होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Madhubani News: महिला सहित तीन को...