Badaun News: आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी मिलेगी
बदायूं, अक्टूबर 20 -- Badaun News: रबी फसल विचार गोष्ठी इफको बाजार मंडी समिति में की गयी। मुख्य अतिथि बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने इफको बाजार को किसानों के हित में बताया। कहा कि यहां से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी मिलेगी, साथ ही उर्वरक से लेकर अन्य जरूरी दवायें, बीज भी मिलेंगे। इफको मुख्यालय उप महाप्रबंधक रजनीश पाण्डेय, राज्य कार्यालय उप महाप्रबंधक ब्रजवीर सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र उझानी एसएमएस डॉ. सौहार्द दुबे, डॉ. राकेश तिवारी, क्षेत्रीय प्रबंधक बरेली यशवीर सिंह ने किसानों को विभिन्न उपयोगी जानकारी दी। बरेली क्षेत्र अधिकारी कार्तिक सिंह, आयुष अहलावत, अनिल कुमार मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.