Badaun News: आधा दर्जन ट्यूबवेल से स्टार्टर चोरी, दो में लगी आग
बदायूं, नवम्बर 7 -- Badaun News: चोरों ने एक ही रात में कई जगह चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। करीब आधा दर्जन ट्यूबवेल से स्टार्टर चोरी कर लिए, जबकि दो ट्यूबवेल में आग भी लगा दी। इसके अलावा मंदिर से घंटे और मूर्तियां समेत अन्य सामान भी चोरी कर लिया। सुबह जानकारी होने पर ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। दातागंज तहसील क्षेत्र के उसहैत थाना क्षेत्र के बबई भटपुरा गांव में बृहस्पतिवार रात चोरों ने किसानों के ट्यूबवेल को निशाना बनाया। करीब आधा दर्जन ट्यूबवेल से स्टार्टर चोरी कर लिए गए। दो ट्यूबवेल में आग भी लगी मिली। शुक्रवार सुबह किसान रोजाना की तरह ट्यूबवेल चलाने पहुंचे तो स्टार्टर गायब देखकर चोरी की जानकारी हुई। छविराम, हरिविलास, सत्यवीर राजपूत और टोंडी सिंह ने स्टार्टर चोरी होने के संबंध में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इसके अला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.