Badaun News: आठ माह की गर्भवती विवाहिता की सर्पदंश से मौत
बदायूं, जुलाई 31 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। घर में झाड़ू लगाते समय विषैले सांप के डसने से आठ माह की गर्भवती विवाहिता की मौत हो गई। परिजन पहले उसे झाड़-फूंक कराने ले गए, लेकिन हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। हादसा कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव कौआनगला का है। यहां रहने वाली 22 वर्षीय कुसमा पत्नी बेचेलाल की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले हुई थी। विवाह के बाद दोनों पति-पत्नी सामान्य पारिवारिक जीवन व्यतीत कर रहे थे। कुसमा आठ माह की गर्भवती थी। गुरुवार सुबह वह घर में झाड़ू लगा रही थी। यह भी पढ़ें- युवती को सांप ने डसा, मौत इसी दौरान अचानक एक विषैला सांप निकल आया और उसने उसके पैर में डस लिया। सर्पदंश के बाद कुसमा की तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे परिवार में अफरातफरी मच गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.