बदायूं, अगस्त 7 -- Badaun News: बदायूं। सावन के दूसरे सोमवार और महाशिवरात्रि पर्व के लिए शुक्रवार की रात आठ बजे से रूट डायवर्जन कर दिया जाएगा। इसके बाद चवार दिन तक रूट डायवर्ट रहेगा तो इस दौरान एक दूसरे जिलों की दूरी भी बढ़ जाएगी। रूट डायवर्जन प्रभावी होने के बाद यात्रियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी। हालांकि बरेली और आगरा की ओर बदायूं से जाने वाले लोग बस सेवा के बजाए ज्यादातर रेल सेवा पर ही निर्भर होगे। मंगलवार को महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के बाद रात आठ बजे से सभी रूट खोले जाएंगे। इन चार दिन तक बाहर से आने और जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए पहले से ही कांवड़ियों का आना-जाना शुरू हो जाता है। बुधवार से ही दूर-दराज से भोले भक्त कांवड़ भरने के लिए कछला गंगा घाट की ओर रवाना हो जाते हैं। इस बार भ...