बदायूं, अगस्त 2 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। सावन माह की शुरूआत में शुक्रवार से कांवड़यात्रा भी शुरू हो गई। शुक्रवार को काफी कम संख्या में श्रद्धालु कछला गंगा घाट पहुंचे तो इसके अलग दिन शनिवार को पहले से ज्यादा कांवड़िया दिखाई दिए। दूर-दराज से आने वाले कांवड़िया शनिवार शाम तक जल लेकर अपने-अपने शिवालयों की ओर रवाना हो गए। रविवार की सुबह से स्थानीय कांवड़िया कछला गंगा घाट पहुंचेंगे। रविवार को संख्या बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके साथ ही दूसरे सोमवार के लिए शुक्रवार से ही यह संख्या लाखों में पहुंचने का अनुमान है जिसके चलते कांवड़रूट को छावनी में तब्दील किया जा रहा है। बड़ी संख्या में कांवड़िया कछला गंगा घाट के अलावा जिले के अन्य गंगा घाटों से भी कांवड़ लेने आते हैं। सबसे ज्यादा कछला गंगा घाट पर बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत के अलाव...