Badaun News: आग से धान का छह बीघा पुआल जली
बदायूं, अक्टूबर 27 -- Badaun News: बिल्सी। धान की कटाई के बाद खेत में एकत्र कर रखा पुआल अचानक आग लगने से जल गया। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बिल्सी तहसील क्षेत्र के गांव रमपुरा ऐनुद्दीन में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे किसान मनवीर पुत्र रामलाल के खेत में रखे धान के पुआल में अचानक आग लग गई। किसान ने धान की कटाई के बाद करीब छह बीघा का पुआल खेत में एक जगह एकत्र कर रखा था। दोपहर में पुआल से आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल गई। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते, तब तक पूरा पुआल जल चुका था। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। किसान मनवीर ने बताया कि पुआल जलने से उसे करीब 15 से 20 हजार रुपये का नुकसान हु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.