Badaun News: आईडीबीआई बैंक की मिनी शाखा से 65 हजार की नगदी सहित लाखों की चोरी
बदायूं, जुलाई 17 -- Badaun News: बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र में स्थित आईडीबीआई बैंक की एक मिनी-शाखा को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया है। चोर बैंक से 65 हजार रुपये नकद, 80 हजार रुपये का कैमरा और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चुरा ले गए। इस चोरी से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और जांच शुरू कर दी गई है।रसूलपुर कला गांव निवासी अर्जुन, जो आईडीबीआई बैंक की शाखा संचालित करते हैं, शुक्रवार को जरीफनगर पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार शाम को वह प्रतिदिन की तरह दुकान बंद करके घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह लगभग 8 बजे जब वह दुकान खोलने पहुंचे, तो उन्होंने शटर के ताले टूटे हुए पाए। शटर ऊपर उठाने पर बैंक के अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था। काउंटर की दराज से 65 हजार रुपये नगद गायब थे। चोरों ने नकद के अलावा एक इन्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.