Badaun News: आंबेडकर प्रतिमा स्थापना को लेकर सीकरी में बवाल के बाद सन्नाटा, गांव में भारी फोर्स तैनात
बदायूं, अगस्त 26 -- Badaun News: बदायूं। राजा की सीकरी में आंबेडकर प्रतिमा स्थापना को लेकर हुए बवाल के बाद अब गांव में सन्नाटा पसरा है। पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज कर रातभर दबिश दी, जिसमें आठ लोगों को हिरासत में लिया गया। कार्रवाई के डर से गांव के अधिकांश पुरुष घर छोड़कर चले गए हैं, जबकि घरों में महिलाएं ही रह गई हैं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के राजा की सीकरी गांव में मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर हुए बवाल के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। मामले में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। ग्राम प्रधान ने चार लोगों पर सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। यह भी पढ़ें- 18 घंटे तक सुलगता रहा राजा की सीकरी वहीं पुलिस ने 32 नामजद समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला, सरकारी कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.