Badaun News: अहोई अष्टमी पर संतान की दीर्घायु की कामना की
बदायूं, नवम्बर 2 -- Badaun News: बदायूं। संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर रविवार को जिलेभर में अहोई अष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर माताओं ने दिनभर व्रत रखकर शाम को अहोई माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने अहोई माता की कथा पढ़कर अपनी संतान के सुखद भविष्य और परिवार की खुशहाली की कामना की। परंपरा के अनुसार महिलाओं ने शाम को अहोई माता का चित्र स्थापित कर रोली, अक्षत, पुष्प और दीपक से पूजन किया। इसके बाद आसमान में तारे दिखाई देने पर उन्हें अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया। कई घरों में सास को बायना देकर उनका आशीर्वाद लेने की परंपरा भी निभाई गई।अहोई यह भी पढ़ें- Amroha News: अहोई अष्टमी : महिलाओं ने बेटों की दीर्घायु के लिए रखा व्रत अष्टमी पर बाजार में रौनकमहिलाओं ने अहोई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.