Badaun News: अवैध खनन की सूचना पर छापा, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ीं
बदायूं, सितम्बर 1 -- Badaun News: बिनावर। जंगल में चोरी-छिपे चल रहे अवैध खनन की सूचना पर पुलिस ने रात में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान खनन में लगी चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ ली गईं, जबकि पुलिस को देखते ही जेसीबी चालक मशीन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने पकड़ी गई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को कब्जे में लेकर खनन विभाग को सूचना दे दी। मामला थाना बिनावर क्षेत्र के निजामपुर गांव के जंगल का है। क्षेत्र में कई दिनों से चोरी-छिपे खनन किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ लोग खनन विभाग से फावड़े से मिट्टी उठाने की अनुमति लेकर पहुंचते हैं, लेकिन बाद में मशीनों से दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में मिट्टी भरकर ले जाते हैं। सोमवार रात करीब 12 बजे प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक को निजामपुर के जंगल में खनन की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.