Badaun News: अवैध कब्जा न हटने पर उग्र आंदोलन को चेताया
बदायूं, अक्टूबर 12 -- Badaun News: भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के जिलाध्यक्ष सतीश साहू के नेतृत्व में मालवीय आवास गृह पर तीसरे दिन धरना जारी रहा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बीएसएनएल कार्यालय के पीछे नई सराय क्षेत्र में स्थित सरकारी भूमि, आठ फीट चौड़े सार्वजनिक रास्ते और मुख्य नाले पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। इस भूमि से कब्जा हटवाया जाये, अगर जल्द कब्जा नहीं हटा तो तो संगठन उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा। दिलशाद अब्बासी, शरीफ अब्बासी ने कहा कि प्रशासन द्वारा शिकायत पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। बीयीशुदास, लईल अब्बासी, यादवेंद्र सिंह, नूरुद्दीन, शरीफ, भगवान दास प्रेमा, परवेज, बादशाह, कल्लू, जुबैर, अबरार, सुभान, मुनव्वर, नौशाद, इस्लाम रजा मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.