Badaun News: अवर अभियंता ने नहीं संभाला काम, विकास कार्य रुके
बदायूं, जुलाई 20 -- Badaun News: अलापुर, संवाददाता। नगर पंचायत में विकास कार्यों की रफ्तार अवर अभियंता की उदासीनता के चलते प्रभावित हो रही है। चेयरपर्सन द्वारा इस संबंध में अधिकारियों को पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है। चेयरपर्सन हुमा बी द्वारा 11 मई को दिए गये प्रार्थना पत्र में उच्च न्यायालय इलाहाबाद के छह अप्रैल 2026 के आदेश की प्रमाणित प्रति संलग्न करते हुये कहा गया है कि जनहित एवं विकास कार्यों के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए वर्तमान में संबद्ध अवर अभियंता अमन कुमार के स्थान पर किसी सक्षम, उत्तरदायी और स्थानीय निकाय कार्यों में अनुभव रखने वाले अवर अभियंता की तत्काल नियुक्ति या संबद्धता की जाये। प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया गया है कि नगर पंचायत में विभिन्न विकास कार्य, प्राक्कलन एवं तकनीकी योजनाएं लंबित पड़ी हैं। इसके चलते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.