Badaun News: अलापुर में हाईटेंशन लाइन का तार टूटा, दो भैंस की मौत
बदायूं, सितम्बर 5 -- Badaun News: अलापुर थाना क्षेत्र के गांव गुढ़ाना में शुक्रवार को हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। इससे दो भैंस झुलस गईं और युवक बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद लोगों ने विद्युत निगम के खिलाफ आक्रोश जताया है। शुक्रवार को गांव गुढ़ावा निवासी सर्वेश पाली की भैंसें पशुशाला में बंधी थीं। इसी दौरान अचानक हाईटेंशन लाइन टूटकर पशुशाला के ऊपर गिर गई। हादसे में सर्वेश की दो भैंस झुलसकर मौत की शिकार हो गईं। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा किया। इस संबंध में जेई राकेश यादव ने बताया कि यह हाईटेंशन लाइन काफी पुरानी है। इस लाइन को बदलवाने का कार्य जल्द ही पूरा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.