Badaun News: अलापुर में आज आठ घंटे ठप रहेगी बिजली आपूर्ति
बदायूं, अक्टूबर 16 -- Badaun News: नगर के साथ ही आसपास के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारू करने के लिए विद्युत उपकेंद्रों की क्षमतावृद्धि कार्य के चलते शुक्रवार को आठ घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी। विद्युत वितरण उपखंड तृतीय बिनावर के उपखंड अधिकारी अमित कुमार के अनुसार उपकेंद्र अलापुर पर पांच एमवीए के स्थान पर 10 एमवीए क्षमता का पावर परिवर्तक लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।बिजली कटौती से अलापुर कस्बे के स्थानीय बाजार और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ता प्रभावित होंगे। विभाग ने बताया कि आगामी त्योहारों के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और बार-बार होने वाली ट्रिपिंग की समस्या दूर करने के उद्देश्य से यह कार्य कराया जा रहा है।विद्युत यह भी पढ़ें- Sahara...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.