बदायूं, अगस्त 5 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। घर की कच्ची दीवार भरभराकर गिरने से उसके नीचे दबकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में चीख-पुकार गूंज उठी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। मामला अलापुर थाना क्षेत्र के गांव गयोति का है। गांव निवासी रामश्री 70 वर्ष पत्नी बाबूराम 28 जुलाई की शाम अपने घर पर बैठी थीं। इसी दौरान अचानक घर की कच्ची दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: बारिश का कहर: मकान की छत भरभराकर गिरी, मलबे में दबकर महिला गंभीर घायल घटना के समय घर पर कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था। शोर सुनकर आसपास की महिलाएं मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के ...