बदायूं, अक्टूबर 13 -- Badaun News: 13 बीडीएन 15-अर्पित उपाध्याय। बिसौली। सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज शरह बरौलिया में कक्षा 11 के कोट निवासी छात्र अर्पित उपाध्याय का अंडर-17 बरेली मंडल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। पीलीभीत में आयोजित मंडलीय ट्रायल प्रतियोगिता में अर्पित ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में छह विकेट लिए। चयनित टीम अब कानपुर में होने वाली प्रदेशीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बरेली मंडल का प्रतिनिधित्व करेगी। अथर्व मिल्क एण्ड फूड्स के डायरेक्टर अवनीश चौधरी ने कहा है कि चयनित खिलाड़ी का खर्चा कंपनी वहन करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...