बदायूं, अक्टूबर 2 -- Badaun News: बदायूं। बिनावर क्षेत्र के गांव भगवानपुर में गांव के पास से बह रही अरिल नदी में नहाने के लिए गए चार दोस्त डूबने लगे। चीख पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण उन्हें बचाने के लिए जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद तीन को बाहर निकाला गया। उनमें से एक छात्र की तलाश जारी है। कछला और अटेना से गोताखोरों को बुलाया गया है। छात्र का पता लगाने के लिए गोतखोरों की चार टीमें जुटीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...