Badaun News: अमावस्या स्नान को लेकर कछला घाट पर परखी सुरक्षा व्यवस्था
बदायूं, सितम्बर 11 -- Badaun News: अमावस्या पर कछला घाट पर होने वाले स्नान को लेकर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को अधिकारियों ने घाट पहुंचकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था देखी। श्रद्धालुओं के आने-जाने के रास्तों के साथ सफाई और दूसरी जरूरी सुविधाओं का भी जायजा लिया गया। पुलिसकर्मियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। उझानी के कछला घाट पर अमावस्या के स्नान को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां शुरू कर दी हैं। गुरुवार को एएसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह और सीओ उझानी राहुल पांडेय ने घाट पहुंचकर मौके की स्थिति देखी। अधिकारियों ने स्नान क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ और उनके आने-जाने के रास्तों को देखा। घाट तक पहुंचने वाले मार्गों पर यातायात को सुचारु रखने और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इस पर भी ध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.