बदायूं, अक्टूबर 1 -- Badaun News: वजीरगंज ब्लॉक के गांव मीरापुर के बाद अब मुड़िया सतासी में बुखार फैला है। मुड़िया सतासी में सौ से ज्यादा बुखार के मरीज हैं। यहां बुखार फैलने की सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कई मरीजों की जांच की यहां निजी लैब में जांच कराने वाले बुखार के मरीजों में से डेंगू के छह संदिग्ध मरीज निकले। निजी लैब में डेंगू के मरीज सामने आने के बाद उनकी एलाइजा जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं। मुड़िया सतासी गांव में करीब पांच दिन से बुखार फैला हुआ है। गांव में बुखार फैलने की सूचना पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। यह भी पढ़ें- Sambhal News: सिरसानाल में 100 से ज्यादा लोग बुखार की चपेट में, कई डेंगू आशंकित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों को देखना शुरू किया तो गांव के ही कुछ लोगों ने बताया कि बुखार की चपेट...