Badaun News: अब मुजाहिदपुर गांव में निकला डेंगू पॉजिटिव, संख्या हुई 27
बदायूं, सितम्बर 3 -- Badaun News: जिले में मच्छरजनित बीमारियां फैलती जा रही हैं। मलेरिया के सैकड़ो मरीज सामने आ चुके हैं तो अब कुछ दिन की राहत के बाद एक और युवक डेंगू पॉजिटिव निकला है। इसके बाद डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 27 हो गई। अब उझानी ब्लॉक क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर में डेंगू का नया मरीज निकला है। उसको जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है। जिला मलेरिया अधिकारी अमित तिवारी ने डेंगू वार्ड में जाकर डेंगू पॉजिटिव का हालचाल जाना। इसके अलावा गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुखार के मरीजों की स्क्रीनिंग की। फिलहाल मलेरिया और स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव में कैंप कर रही हैं। उझानी ब्लॉक क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर का रहने वाला युवक नोएडा में काम करता है। रक्षाबंधन पर वह अपने घर आया था। घर आने के बाद उसको तेज बुखार आया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.