Badaun News: अब निमी-मीना बताएंगी किस ओर गए अपराधी
बदायूं, सितम्बर 16 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। पुलिस के बेड़े में शामिल डेढ़ साल की लैब्राडोर नस्ल की निमी और मीना अपनी सूंघने की क्षमता से अपराधियों की तलाश करेंगी। दोनों ने नौ महीने की विशेष ट्रेनिंग ली है। अब ये घटनास्थल से गंध पकड़कर संदिग्धों की दिशा का सुराग जुटाने में पुलिस की मदद करेंगी।
बदायूं पुलिस में शामिल बदायूं पुलिस लाइन में पिछले दिनों निमी और मीना को शामिल किया गया है। दोनों फीमेल लैब्राडोर ब्रीड की ट्रैकर डॉग हैं। इन्हें बीएसएफ एकेडमी, टेकनपुर बेस से बदायूं लाया गया है। पुलिस महकमे में दोनों को कांस्टेबल रैंक दी गई है। करीब डेढ़ साल की उम्र वाली दोनों डॉग ने नौ महीने की विशेष ट्रेनिंग पूरी की है। ट्रेनिंग के दौरान इन्हें अलग-अलग गंध पहचानने और उनका पीछा करने का अभ्यास कराया गया। अब चोरी समेत अन्य वारदातों के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.