Badaun News: अब जिला अस्पताल की पानी की टंकी पर चढ़ी महिला ने किया ड्रामा
बदायूं, अगस्त 22 -- Badaun News: जिला महिला अस्पताल के बाद अब जिला अस्पताल की पानी की टंकी पर चढ़कर महिला ने दोबारा हाई वोल्टेज ड्रामा किया। काफी देर तक वह पानी की टंकी से खुद को चोट पहुंचाने की बात कहते हुए ड्रामा करती रही। किसी तरह से ढाई घंटे बाद पुलिस ने समझाकर उसको नीचे उतारा। सदर कोतवाली क्षेत्र की नई सराय निवासी शहनाज तीन दिन पहले महिला अस्पताल के ओवरहेड टैंक पर चढ़ी थी। शहनाज ने यहां कई घंटों तक पुलिस को छकाया था। उसने चोरी में बंद अपने भतीजे फैज की रिहाई की मांग की थी। काफी देर तक महिला ओवरहेड टैंक पर चढ़कर ड्रामा करती रही। उसने अपने पास से छुरी निकालकर नस काटने तक की कोशिश की।इसके बाद पुलिस के समझाने पर पथराव भी किया। किसी तरह से पुलिस ने उसको समझाकर टैंक से नीचे उतार लिया था। शुक्रवार को फिर से यही महिला जिला अस्पताल की टंकी पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.