बदायूं, अगस्त 25 -- Badaun News: जिले में संक्रामक रोगों के साथ ही मच्छर जनित बीमारियां पूरी तरह से फैल चुकी हैं। मौसम में नमी आते ही वायरल इंफेक्शन के साथ ही अब मच्छर जनित बीमारियां हर गांव में फैल रही हैं। बीबीपुर गांव में तमाम मरीज सामने आने के बाद अब खुनक गांव में बुखार के मरीज सामने आए हैं। यहां मलेरिया और डेंगू के संदिग्ध मरीज सामने आए हैं। खुनक गांव में 14 लोगों में लक्षण मिले तो पुष्टि के लिए एलाइजा जांच के लिए उनके सैंपल भेजे गए हैं। इधर, बीबीपुर गांव में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर मरीज खोजे गए, जिसमें एक मरीज के अंदर प्रारंभिक जांच में डेंगू की पुष्टि की गई। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली कि जगत ब्लॉक के गांव खुनक में बुखार फैल चुका है। सूचना देने वाले ने बताया कि गांव में हर घर में बुखार ...