Badaun News: अब काली सड़क होगी वन-वे, यातायात पुलिस ने शुरू की तैयारी
बदायूं, अक्टूबर 9 -- Badaun News: शहर की काली सड़क पर रोजाना लगने वाले जाम से अब छुटकारा मिलने की उम्मीद जगाई जा रही है। यातायात पुलिस ने इसके लिए वन-वे रोड करने की तैयारी शुरू की है। इसके तहत सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक इस रोड को वन-वे किया जाएगा, ताकि इससे गुजरने वालों को जाम का सामना करना न पड़े। यातायात पुलिस ने प्रस्ताव और रूटचार्ट तैयार किया है, जल्द ही अधिकारियों की अनुमति के बाद यहां रूट डायवर्जन किया जाएगा। काली सड़क से सुबह और दोपहर के समय बसें और बड़े वाहन आमने-सामने आते हैं तो कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। रोजाना यहां दोपहर तक कई बार जाम लगता है। स्कूलों की छुट्टी होने पर बसें यहां से गुजरती हैं तो दोनों दिशाओं से बसें आने के बाद पहले से संकरा रोड जाम से जूझने लगता है। सुबह और दोपहर तक स्कूलों के निर्धारित समय पर अब इस रूट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.