Badaun News: अफीम प्रकरण की जांच को इस्लामनगर थाने पहुंचीं पीलीभीत की एएसपी
बदायूं, अक्टूबर 9 -- Badaun News: थाने में अफीम की खरीद-फरोख्त और तीन संदिग्धों को कथित रूप से रुपये लेकर छोड़ने के प्रकरण की जांच जारी है। शुक्रवार को पीलीभीत की एएसपी नताशा गोयल थाने पहुंचीं। उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों से पूछताछ की, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी और थाने के पीछे वाले रास्ते का निरीक्षण किया। अफीम की खरीद-फरोख्त से जुड़े प्रकरण में शुक्रवार को पीलीभीत की एएसपी नताशा गोयल ने इस्लामनगर थाने पहुंचकर जांच की। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई के बाद तीन संदिग्धों को कथित रूप से रुपये लेकर छोड़ने के आरोप सामने आए थे। एएसपी ने प्रकरण में नाम सामने आए पुलिसकर्मियों से पूछताछ की। इसके बाद वह थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने बैठीं। उन्होंने काफी देर तक कैमरों की जांच की और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों को समझने का प्रयास कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.