बदायूं, जुलाई 11 -- Badaun News: मुजरिया। थाना क्षेत्र के गांव नैथुआ निवासी महेन्द्र सिंह पुत्र स्व. चेतराम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने डीसीएम चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि चार जुलाई की सुबह उनका पुत्र जितेन्द्र ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठकर सहसवान जा रहा था। मुजरिया-सहसवान मार्ग पर ऐलकार के मकान के सामने पीछे से आई डीसीएम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में जितेन्द्र नीचे गिरकर डीसीएम के पहिए के नीचे आ गया। बिल्सी अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- बिजनौर के लिए भी:: गंगा एक्सप्रेसवे पर डीसीएम की टक्कर से ट्रक हेल्पर की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...