बदायूं, नवम्बर 2 -- Badaun News: दातागंज। कस्बे के बुध बाजार मार्ग पर अतिक्रमण की समस्या अब धार्मिक आयोजनों में भी बाधा बनने लगी है। बीते रोज निकाली गई श्रीराम शोभायात्रा में शामिल विंटेज डीजे कार रास्ता संकरा होने के कारण आगे नहीं निकल सकी। मार्ग पर पसरे अतिक्रमण के चलते हुई इस परेशानी ने कस्बे की यातायात व्यवस्था और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बुध बाजार मार्ग पर अतिक्रमण की समस्या बुध बाजार मार्ग कस्बे के प्रमुख रास्तों में शामिल है। यह मार्ग शाहजहांपुर और फतेहगंज की ओर जाने वाले रास्तों को भी जोड़ता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सड़क के किनारे बने मकानों के आगे स्लिप निकालकर और पत्थर डालकर रास्ते पर कब्जा कर लिया गया है। इससे सड़क की चौड़ाई लगातार घट रही है। वाहनों के निकलने में दिक्कत होती है और मामूली टकराव पर विवाद ...