बदायूं, जुलाई 25 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। डीएम अवनीश राय ने शुक्रवार को कांवड़ यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत तहसील दातागंज के तहत अटैना घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये। डीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था समेत अन्य जरूरी व्यवस्थायें समय रहते पूर्ण कर लें,जिससे कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। डीएम ने कहा कि 30 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होने जा रही है। जिसे सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिये जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। एसएसपी अंकिता शर्मा, दातागंज एसडीएम विनोद कुमार सिंह मौजूद थे。 यह भी पढ़ें- Hathras News: कांवड़ यात्रा मार्ग पर...