बदायूं, जुलाई 20 -- Badaun News: सालारपुर। बदायूं बिजनौर हाईवे क्षेत्र के कुरऊ बिजली घर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल महिला की हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर किया गया है। हादसा कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के बिल्सी हाईवे स्थित कुरऊ बिजली घर के पास हुअ। बाइक सवार कुलदीप 19 वर्ष वीरेंद्र यादव और उनकी 20 वर्षीय पत्नी आरती निवासी महमूदपुर थाना संगड़ी तथा उनकी रिश्तेदार आशा देवी 34 वर्ष पत्नी जयवीर सिंह निवासी बसावनपुर थाना मुजरिया बदायूं से बिल्सी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कुरऊ बिजली घर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Buxar News: बालू लदे ट्रक के टक्कर से तीन बाइक सवार घायल टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों लोग हाईवे पर गिरकर घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर...