Badaun News: अज्ञात वाहन की टक्कर से पंचायत सहायक की मौत
बदायूं, अक्टूबर 21 -- Badaun News: बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर ज्योरा पारवाला गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से पंचायत सहायक की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को मुजरिया थाना पुलिस बिल्सी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है। त्योहार के दिन युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर निवासी अरविंद कुमार 28 वर्ष पुत्र सेवाराम फौजी मंगलवार शाम वितरोई से बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। कछला-शाहबाद हाईवे पर ज्योरा पारवाला गांव के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अरविंद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.