Badaun News: अग्रवाल समाज की एकजुटता से बढ़ेगी राजनीतिक ताकत
बदायूं, नवम्बर 2 -- Badaun News: श्री अग्रवाल सभा की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। आरके रिसॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम में समाज की एकजुटता, राजनीतिक भागीदारी और कमजोर वर्ग के उत्थान पर जोर दिया गया। बच्चों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के संरक्षक डॉ. मधुसूदन अग्रवाल ने की। मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि समाज को मजबूत बनाने के लिए आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना होगा। डॉ. मधुसूदन अग्रवाल ने कहा कि अग्रवंशी संख्या में कम होने के बावजूद देश की औद्योगिक उन्नति और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने समाज के कमजोर वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने और उनके उत्थान के लिए विशेष प्रयास करने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.