Badaun News: अग्निवीर में चयन न होने पर युवक ने की खुदकुशी
बदायूं, जुलाई 19 -- Badaun News: उसावां। उसावां थाना क्षेत्र में अग्निवीर में चयन न होने से आहत युवक ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। गांव के बाहर लोगों ने शव लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। मृतक के परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से नीचे उतारा। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करते हुए गंगा किनारे शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उसावां थाना क्षेत्र के गांव मिल्लिया निवासी रुाकेश खेती किसानी करते हैं। उनका बड़ा बेटा 20 वर्षीय सौरभ कुमार पिछले साल से अग्निवीर में जाने के लिए तैयारी कर रहा था। वह रोज सुबह को उठकर रेस लगाता और सेना में जाने की तैयारी करता रहा। उसका सपना देश की सेवा करना था। हाल ही में उसने अग्निवीर की परीक्षा दी तो कुछ समय पहले परिणाम आने पर उसका चयन नहीं हुआ।प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.